Home उत्तर प्रदेश मनुष्य को स्वस्थ करता है सहस्त्र चंडी महायज्ञ : धार्मिक कार्यक्रम में...

मनुष्य को स्वस्थ करता है सहस्त्र चंडी महायज्ञ : धार्मिक कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल हो रहें हैं श्रद्धालु

23
0

झांसी। लक्ष्मी तालाब स्थित प्राचीन श्री महाकाली विद्यापीठ में आयोजित श्री दिव्य शक्ति सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शनिवार को गौ पूजन हुआ। इसके साथ ही 51 जोड़ों ने यज्ञ कुंड में देवी मंत्रों का उच्चारण कर आहुति अर्पित की। वृंदावन के यज्ञ आचार्य अनुज कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सहस्त्र चंडी महायज्ञ मनुष्य को निरोगी बनाता है। रंग-बिरंगे गुब्बारों एवं फूलों से सजाए गए महायज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं ने सुबह गायों का विधि विधान से पूजन किया। इसके उपरांत सभी 51 जोड़ों ने 1 क्विंटल हवन सामग्री का उपयोग कर महायज्ञ में आहुतियां अर्पित की और सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। महायज्ञ अवसर पर यज्ञ आचार्य ने कहा कि रोग नाशक औषधियों से किया यज्ञ प्रकृति को संरक्षित करता है और वायु को शुद्ध रखता है। मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के संपादक सुरेंद्र सिंह ने महायज्ञ में आहुति अर्पित करने के पश्चात कहा कि यज्ञ भारत की धर्म एवं संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। नियमित यज्ञ करने से वातावरण कभी दूषित नहीं होता है। इसके साथ ही बच्चे और युवा भी अपनी प्राचीन धर्म संस्कृति से जुड़े रहते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं ने आरती की। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर अर्जुन सिंह यादव, झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा, शशांक त्रिपाठी, अभिलाषा गोपाल त्रिवेदी, प्रियता पीयूष रावत, सारिका तेजपाल मंगतानी, अनुपमा रंजीत पांडे, यजमान अमित रावत, प्रीति बीडी शर्मा, अलका हरीश चंद्र भटनागर, ओम प्रकाश साहू, मृदुल तिवारी, अक्षत त्रिवेदी, बंटी बट्टा, अंकुर उपाध्याय ऋषि भटनागर, अक्षत त्रिवेदी, अनु रावत आदि मौजूद रहे। संचालन समाजसेवी पीयूष रावत ने किया और आभार विजय त्रिवेदी ने व्यक्त किया। महायज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here