Home उत्तर प्रदेश बच्चों के विवाद में दो पक्ष में सर फटे

बच्चों के विवाद में दो पक्ष में सर फटे

29
0

झांसी। बच्चों के खेल खेल में उपजे मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमे दोनो पक्ष से एक महिला ओर पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर दोनो की तहरीर पर मुकदमे दर्ज कर लिए।जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा में रहने वाली मंजू देवी पत्नी चंद्रशेखर और पड़ोस में रहने वाली मंजुलता पत्नी अशोक में बच्चों के खेल खेल में गाली गलौज हो गई। देखते ही देखते दोनो के पक्ष की ओर परिवार के लोग आपस में लाठी डंडा लात घूसे से मारपीट करने लगे। जिसमे मंजू लता के पुत्र अतुल, सचिन और नितिन के सर में चोट लगने पर घायल हो गए। वही मंजू देवी की ओर से उसकी पुत्री पायल उसके दो भाई सर में चोट लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनो पक्ष की तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here