Home उत्तर प्रदेश हरविंद ने अंतरास्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक

हरविंद ने अंतरास्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक

24
0

झांसी। हरविंद कुमार ने अयोध्या में आयोजित प्रथम अंतर्राष्ट्रीय आमंत्रण मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीत कर झांसी नगर का नाम गौरवानवित किया है। अयोध्या के भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 5 जून से 7 जून 2024 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में हरविंद के अलावा झांसी के ही मिश्रीलाल और जालौन के चेतराम ने पदक जीत कर अपना जज्बा दिखा दिया। हरविंद कुमार ने 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश व भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 किलोमीटर पैदल चाल में प्रथम स्थान और 400 मी हर्डल्स में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 10000 मी दौड़ में जालौन के चेतराम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक और झांसी के मिश्रीलाल ने 100 मीटर बाधा दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता । हरविंद इससे पूर्व भी कई मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं इन सभी की जीत पर मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन झांसी के सचिव यू एन सिंह , राम सिंह यादव बाबा,बृजेंद्र सिंह राठौर,प्रेम सिंह यादव ,बृजेंद्र यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here