
झांसी। लोग अपना अपना जन्मदिवस अलग अलग ढंग से ढंग है। सीपरी बाजार लहर गांव में रहने वाले लहर की देवी मन्दिर के भक्त हरिओम यादव ने अपना जन्मदिवस कुछ अलग ही अंदाज में मनाया। उन्होंने अपने पचास वे जन्मदिवस पर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण किया। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर आम जन से भी अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण का बचाव ही हमारा जीवन है। इसे संरक्षित करे। उन्होंने सभी से एक एक पौधा लगाने की अपील की। इसी के साथ व्यापारी मनीष रावत ओर पंकज शुक्ल द्वारा उनके जन्मदिवस पर केक कटवा जन्मदिवस मनाते हुए उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






