
झांसी। जनपद में बढ़ रहे साइबर अपराध की रोकथाम करने ओर साइबर अपराधियों पर कार्यवाही करने को लेकर आयोजित गोष्ठी में दिशा निर्देश दिए गए।
बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी आकाश कुलहरि के कुशल मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के प्रभावी नेतृत्व में जनपद झाँसी में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 10.12.2025 को पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) पीयूष कुमार पांडे द्वारा पुलिस लाइन, झाँसी स्थित सभागार में जनपद के सभी थानों में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक महत्त्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न पोर्टलों, कार्य-प्रणाली एवं तकनीकी प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वर्तमान में तेजी से बढ़ रही साइबर चुनौतियों के मद्देनज़र साइबर जागरूकता, तत्पर प्रतिक्रिया एवं अपराधों की रोकथाम के संबंध में अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा


