Home उत्तर प्रदेश गुरु पूर्णिमा पर प्रसाद वितरण के साथ भव्य धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न

गुरु पूर्णिमा पर प्रसाद वितरण के साथ भव्य धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न

23
0

झांसी (बबीना)। नगर में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जगह जगह मंदिरों पर भक्तो की भीड़ लगी रही। सुबह से ही अपने अपने गुरुओं का आर्शीवाद लेने के लिये भक्तो की लाइन लगी रही। जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न किया गये। जिसमे प्राचीन गणेश मंदिर परिसर में मंदिर के पुजारी पंडित अशोक शास्त्री द्वारा भव्य प्रसाद भक्तो में बाठा गया। इसी क्रम में प्राचीन हनुमान मंदिर, बड़ी माता मंदिर, रामजानकी मंदिर, त्रिलोकी नाथ मंदिर, आदि कई जगहों पर धूम धाम के साथ गुरु पूर्णिमा मनाई गई। वही गायत्री परिवार शाखा बबीना के तत्वाधान में गायत्री महायज्ञ का आयोजन मंडल कार्यवाहक सर्वेश सिंह के निवास सर्वोदय स्कूल पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया । पंडित राजेंद्र शास्त्री द्वारा भक्तो को गुरू पूर्णिमा का महत्व समजाते हुये बताया की आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। उन्हीं की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है और उनकी पूजा की जाती है और इन्हें प्रथम गुरु का दर्जा भी मिला था इस उपलक्षय में गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है धार्मिक ग्रंथ के अनुसार, महर्षि वेद व्यास को भगवान विष्णु का रूप माना गया है इस दिन जो भी श्रद्धा भाव से पूजा-पाठ करने से कुंडली में बैठे पितृदोष दूर हो जाते हैंइस मौके पर चंदू महाराज, चन्द्रप्रकाश राय, गोविंद यादव, संजय राय आबकारी ठेकेदार, सूरज पाठक, संतोष साहू, राजेश धर्मपुरा, हरगोविंद धर्मपुरा, मुकेश झा, प्रिन्स राज यादव, आशीष कंचन, हैप्पी साहू, कपिल यादव, बॉबी नामदेव, शिवम नामदेव, आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here