Home उत्तर प्रदेश बीयू का 29 वा दीक्षांत समारोह 23 को राज्यपाल करेंगे अध्यक्षता

बीयू का 29 वा दीक्षांत समारोह 23 को राज्यपाल करेंगे अध्यक्षता

23
0

झांसी। बुंदेलखंड विश्विद्यालय का सफलता के 49 वर्ष पूर्ण होने पर 29 वा दीक्षांत समारोह 23 अक्टूबर 2024 को विश्विद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमे उत्तर प्रदेश राज्यपाल दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।सोमवार को विश्विद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान कुलपति मुकेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्विद्यालय का 29 वा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह दीक्षांत समारोह 23 अक्टूबर 2024 को होगा। जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्यपाल करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि होंगे। साथ ही डा.जी. सतीश रेड्डी, अध्यक्ष द एरोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया, पूर्व सचिव, डीडी आर एंड डी चेयर मैन, एवं रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार समारोह के मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने बताया कि यह दीक्षांत समारोह सुबह साढ़े दस बजे विश्विद्यालय के गांधी सभागार में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि विश्विद्यालय दिनों दिन उन्नति की ओर अग्रसारित हो रहा है, बुंदेलखंड विश्विद्यालय बुंदेलखंड क्षेत्र के सातों जिले में 49 वर्षों से उच्च शिक्षा हेतु उत्तर प्रदेश naac से a ग्रेड से एकेडिट pm usha के meeru में चयनित iso प्रमाणित उत्कृष्ट विश्विद्यालय है। जिनमें 2.50 लाख से अधिक छात्र छात्राएं तथा विश्विद्यालय परिसर में 9 संकायों के 27 विभागों में 100 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे है। उन्होंने बताया कि 21706 उपाधि, कुलाधिपति पदक 36, विन्यासकृत 46, शोध उपाधि 110 जो राज्यपाल महोदय द्वारा प्रदान की जाएंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि नारी सुरक्षा सम्मान के तहत यहां भी मात्र शक्ति को बढ़ावा देने वाली बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि उपाधि, पदक में 72 प्रतिशत छात्राएं और अन्य छात्र है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here