Home Uncategorized राज्यपाल ने महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य को किया...

राज्यपाल ने महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य को किया सम्मानित महिलाओं और बेटियों की उन्नति के लिए समर्पित है महिला शिक्षक संघ – राज्यपाल

27
0

झांसी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के द्वारा जल संरक्षण और संचयन के लिए किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के साथ महिलाओं और बेटियों को शिक्षा, रोजगार, आर्थिक व सामाजिक अधिकार के बारे में समाज में महिलाओं को जागरूक करने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
जनपद बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय मुनीमपुर बरतरा की प्रधानाध्यापक व उप्र महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के नेतृत्व में उ0प्रा0 विद्यालय मोहसंड, उ0 प्रा0 विद्यालय गढ़ी छतेना, उ0 प्रा0 विद्यालय बढै़ल तथा प्रा0 विद्यालय भिलवल के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा राज्यपाल के राजभवन का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों को जल संरक्षण तथा भोजन की बर्बादी रोकने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जितने जल अथवा भोजन की आपकों आवश्यकता है उतना ही जल और भोजन अपनी थाली व ग्लास में ले। इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं जल संरक्षण के लिए चलाई जा रही मुहिम की राज्यपाल ने प्रशंसा की। आपको बताते चलें कि सुलोचना मौर्य महिला शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदेश की महिला शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ रहीं हैं इसके साथ ही प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना जल संरक्षण एवं संचयन हेतु विकसित हो रहे अमृत सरोवर की उपयोगिता एवं जागरूकता अभियान लगातार चला रहीं है। इस सम्बन्ध में पूरे प्रदेश में महिला शिक्षक संघ के बैनर तले जल संचयन पर निबंध प्रतियोगिता 12 फरवरी से 19 फरवरी के मध्य समस्त जनपदों में कराये जाने का लक्ष्य रखा है। इन कार्याें की सराहना करते हुए राज्यपाल ने सुलोचना मौर्य को विप्रो कम्पनी द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय पुरूष्कार से सम्मानित किया साथ ही विद्यालय के सहायक अध्यापक मो0 आसिफ तथा बच्चों को भी सम्मानित किया गया। बच्चों ने राजभवन उद्यान, पंचतंत्र वाटिका तथा गौशाला आदि का भ्रमण किया। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी, सहायक अध्यापिका अलका गौतम, साधना सिंह, सुनील कुमार, श्रद्धा मिश्रा, पीयूष कुशवाहा, संगीता यादव आदि उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here