झांसी। बेरोजगार नौजवानों का मजाक उड़ा रही सरकार, भाजपा के विजय रथ को दिल्ली जाने से 2024 में रोकेगी समाजवादी पार्टी । यह बात शुक्रवार को झांसी आए समजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग/पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने पत्रकारों से वार्ता के कही। उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़ा वर्ग दलित अल्पसंख्यक) पखवाड़ा चलाया। जिस पर वह पूर्वांचल गए, कन्नौज मैनपुरी और कल जालौन गए थे। जहां दंगल प्रतियोगिता नेता जी के नाम से हो रही थी। अब महौबा सहित पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उनका कही रोजगार नही दिखा। गोरखपुर में कोई विकास नहीं। झांसी में मेट्रो नही चली। गौ शाला अन्ना पशुओं की कोई व्यवस्था नहीं। एक्सीडेंट हो रहे अन्ना जानवर खेत में नुकसान कर रहे। यह सरकार नौजवान और किसान की कमर तोड़ रही है। इसलिए किसान धरने पर बैठे है। किसानों पर लाठी डंडा गोली, अंशु गैस के गोले और गोलियां चला रहे है। उन्होंने कहा भाजपा केवल उद्योगपतियों को खेती किसानी, व्यापार आदि सभी कारोबार उद्योगपतियों को देने का सरकार काम कर रही। उद्योग पतियों को सब कुछ देकर यह सरकार देश को गुलाम बनाने का काम कर रही है। सरकार वेफीजुल के टैक्स लगाकर जीएसटी लगाकर कमर तोड़ रहे लोगों की। बाबा साहब का संविधान बदलने का प्रयास कर रहे भाजपा के लोग । सरकार जैसे नौकरी संविदा पर दे रही किसी को भी कभी नौकरी से निकाल दिया जाता है उसी प्रकार मंत्री भी संविदा पर रख रही जब चाहे हटा दे। पूरे उत्तर प्रदेश में कोई विकास नहीं है। केवल विकास भाजपा के फाइव स्टार होटल दिख रहे इनके। सिपाही भर्ती में अरबों रुपए सरकार ने लिए लेकिन अभ्यर्थी को कोई सहायता नही दी। भर्ती में आने वाले सड़कों पर सो रहे। भाजपा ने कहा था दो करोड़ लोगों को नौकरियां देंगे। लेकिन किसी को नौकरी नही दी। सारी भर्तियां निरस्त हो जाती है। शिक्षकों की भर्ती में घोटाला हुआ उस में किसी को नौकरी नही मिली। नौजवानों को नौकरी नही दे पा रही सरकार नौकरी के नाम पर फार्म भरवा कर उसकी फीस ले रही है बस। नौजवानों बेरोजगारों का मजाक उड़ाया जा रहा है। यह बात बेरोजगार भी समझ रहे है। इस बार अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी भाजपा के विजय रथ को दिल्ली नही जाने देंगे उसे यही उत्तर प्रदेश में रोकने का प्रयास करेंगे। वही उन्होंने जयंत चौधरी के जाने की बात पर कहा की किसी के आने जाने से पार्टी को कोई फर्क नही पड़ता।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






