Home उत्तर प्रदेश ढोल नगाड़े के साथ गाड़ी में धक्का लगाकर सम्मान जनक विदाई दी...

ढोल नगाड़े के साथ गाड़ी में धक्का लगाकर सम्मान जनक विदाई दी सेवा निवृत पुलिस कर्मियों को

19
0

झांसी। शनिवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए दर्जनों पुलिस कर्मियों को सम्मान के साथ विधाई समारोह आयोजित कर एसएसपी और पुलिस अधिकारियों विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आज दिनाँक 30-07-2022 को जनपद झाँसी से 13 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी शिवहरी मीना द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय झांसी में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया तथा सभी सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। सेवानिवृत्त सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस गाड़ी में बिठाकर व पीछे से धक्का लगाकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सुश्री स्वेता कुमारी, प्रतिसार निरीक्षक चन्द्र भूषण पाण्डेय एवं पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधि०/कर्म०गण का विवरण-*1. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस राजेश कुमार द्विवेदी 2. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस राम सेवक 3. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस मोहन चन्द्र 4. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस राजेश कुमार सचान 5. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रदीप कुमार 6. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस हरि विलास शुक्ला7. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री चन्द्र प्रकाश दुबे 8. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस नत्थूराम 9. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस कृष्ण कुमार 10. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पवन कुमार सिंह 11. रेडियो उप निरीक्षक लक्ष्मी रमन 12. रेडियो उप निरीक्षक मोहम्मद रऊफ 13. मुख्य आरक्षी सशत्र पुलिस इतिवारी लाल।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here