Home Uncategorized मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

26
0

 

झांसी। मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत एसएसपी सहित समस्त थाना प्रभारी ओर बीट आरक्षी अलग अलग बने बालिका विद्यालयों में जाकर नारी सुरक्षा सम्मान के तहत बालिकाओं को उनके साथ होने वाले अपराध और कैसे रोका जाए और अवराधी के खिलाफ कैसे कार्यवाही की जाए इसके लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे। साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं ओर हेल्प लाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। गुरुवार को मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा/नारी स्वावलंबन एवं नारी सशक्तिकरण हेतु महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0″ का प्रारम्भ किया गया है। जिसके क्रम में पुलिस महानिदेशक , उत्तर प्रदेश व श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानुपर जोन, कानपुर के कुशल मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी के कुशल पर्येवेक्षण व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के कुशल निर्देशन में झाँसी पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु “मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0” के तहत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल व थाने पर नियुक्त महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के बीट, गांव, स्कूल, कॉलेज, पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड, माँ दुर्गा पण्डाल, मन्दिर आदि स्थानों पर भ्रमण करते हुए बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा, सम्मान, शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी/महिला सशक्तिकरण योजनाओं एवं साइबर अपराध से बचाव आदि के सम्बन्ध में जागरूक करने सहित शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में लगातार जानकारी दी जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनाँक 25.09.2025 को थाना नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत महारानी लक्ष्मीबाई इण्टर कॉलेज में “मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0” के तहत बालिकाओं तथा महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा प्रतिभाग कर कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, महिला संबंधी अपराधों से बचाव, साइबर अपराध एवं बचाव, महिलाओं एवं बच्चियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उपरोक्त के साथ-साथ जनपद के विभिन्न थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल, थाना प्रभारी व थानों पर नियुक्त महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम कर महिलाओं के प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस अथवा शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए बताया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5) 108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक से अवगत कराया गया। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि) का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने हेतु बताया गया और महिला सम्बन्धी अपराधों की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here