
झांसी। विश्विद्यालय कैंपस में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब कैम्पस में बने हॉस्टल में बीटेक की थर्ड ईयर की छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल सूत्रों के मुताबिक मृतक छात्रा कई शिकायती पत्र दे चुकी थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।झांसी के विश्विद्यालय में समता तल हॉस्टल में रूम नंबर 24 में रहने वाली 24 वर्षीय श्रष्ठी राय विश्विद्यालय बीटेक की थर्ड ईयर की छात्रा थी। गुरुवार की सुबह वह कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर विश्विद्यालय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल जारी है। सूत्रों के मुताबिक मृतक छात्रा कई शिकायती पत्र विश्विद्यालय प्रशासन को दे चुकी थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही आखिर श्रष्ठी ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की। फिलहाल घटना स्थल में जाने की परमिशन नही दी गई है सुरक्षाकर्मी ने अभी किसी को अंदर जाने नही दिया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






