Home उत्तर प्रदेश कांशीराम कॉलोनी में गैस सिलेंडर में लगी आग, मची भगदड़, जलता हुआ...

कांशीराम कॉलोनी में गैस सिलेंडर में लगी आग, मची भगदड़, जलता हुआ सिलेंडर बाहर फेंका

22
0

झांसी। बरुआ सागर थाना क्षेत्र बस स्टेंड के पास कांशीराम आवास कॉलोनी में आज तड़के उस समय भगदड़ मच गई। जब एक मकान में आग लगने से चीख पुकार मच गई। आनन फानन में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ओर आस पास के लोगों ने सूझ बूझ से काम लेते हुए जलता हुआ सिलेंडर घर के बाहर फेंका और सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को छतों पर पर भेज दिया था। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस आगजनी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। गृहस्थी का सामान थोड़ा जल गया है। जानकारी के मुताबिक बरुआ सागर थाना क्षेत्र के बस स्टेंड स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में दूसरे मंजिल पर बने एक मकान में मोहम्मद शकील अपने परिवार के साथ रहता है। आज तड़के उसकी पत्नी किचिन में पहुंची और चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस सिलेंडर चालू कर लाइटर से चूल्हा जलाने का प्रयास किया तभी आग लग गई और आग पूरे किचिन में फैल गई। यह देख वहां चीख पुकार मच गई। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इधर आग धीरे धीरे बढ़ते हुए किचिन से कमरे तक आ गई और गृहस्थी के सामान में लग गई। इससे पहले कि आग कोई बड़ी घटना करती लोगो ने पुलिस की मदद से जलता हुआ गैस सिलेंडर बाहर फैंक दिया। इधर आग की सूचना से कॉलोनी में भगदड़ का माहौल बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से सभी को ऊपर छत पर भेजा गया। कुछ देर बाद आग पर काबू पाया गया। तब कही जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here