झांसी। नगर निगम के नालों पर अवैध रूप से अतिक्रमण हटाने का लगातार नगर निगम अभियान चलाती है। लेकिन एक सरकारी नगर निगम के नाले पर अतिक्रमण का विवाह घर बना दिया गया। जिसकी शिकायत करने के बावजूद आज तक नगर निगम उसे अतिक्रमण मुक्त नही करा सका इसके अलावा बताया जा रहा की जिसकी शिकायत की गई वह नकसा भी नगर निगम से गायब है।वार्ड नंबर 39 की पार्षद राजेश्वरी तिवारी ने सांसद को ज्ञापन देते हुए बताया की आराजी संख्या 3232 का नगर निगम से निर्माण कार्य के लिए पैसा स्वीकृत हो गया है। लेकिन नाले पर विवाह घर गार्डन का निर्माण कार्य होने से नाले का निर्माण कार्य नही हो पा रहा है। जिसके चलते आए दिन पठोरिया क्षेत्र के लोगों के घरों में बरसात के दिनों में नाले का गंदा पानी भर जाता है। उन्होंने बताया की कई बार नगर निगम सहित जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देने के बाद आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने सांसद से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही कराते हुए नाला अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





