Home उत्तर प्रदेश गैंगस्टर की 88 लाख की संपत्ति कुर्क, अब सोनू गैंडा………..

गैंगस्टर की 88 लाख की संपत्ति कुर्क, अब सोनू गैंडा………..

24
0


झांसी। अपराध करके कमाई गई अवैध संपत्तियों और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रदेश सरकार के निर्देशन पर झांसी प्रशासन ने गैंगस्टर के आरोपी की 88 लाख की संपत्ति कुर्क कर दी है। इसके बाद अब पुलिस ओर प्रशासन की सूची में अगला नाम सोनू गैंडा का भी है, जल्द ही उसकी कार्यवाही होगी।
जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी शिवहरि मीना के निर्देशन मे गुरुवार को थाना नवाबाद पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के बंगला घाट तथा मैरी ने रहने वाले राजू यादव मैरी की अवैध तरीके से अपराध से अर्जित की गई 88 लाख रुपए की संपत्ति को आज कुर्क कर दिया है। वही सूत्रों से जानकारी मिली है की गैंगस्टर के एक और आरोपी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले सोनू गैंडा की भी संपत्ति को पुलिस प्रशासन जल्द कुर्क करेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here