Home Uncategorized दलबदलुओं की एंट्री से भाजपाइयों में रोष

दलबदलुओं की एंट्री से भाजपाइयों में रोष

24
0

झांसी। नगर निकाय चुनाव आते ही कभी मेयर तो कभी विधायक तो कभी मंत्री का सपना देखने वाले दलबदलु नेता सक्रिय हो गए। अपने निजी स्वार्थ और कारोबार तथा अवैध तरीके से जुटाई संपत्ति को बचाने के लिए दलबद्ल नेता पार्टी छोड़ कर एक दूसरी जगह भाग रहे है। वही झांसी नगर निगम में भाजपा से मेयर प्रत्याशी अहिरवार समाज का उतारने से कई दलबदलु नेता भाजपा ज्वाइन कर खुद को अहिरवार का आका साबित कर भाजपा से मेयर पद की दावेदारी लेने का पूरा प्रयास कर रहे। दलबदलुओं की भाजपा में एंट्री होने से वर्षो से भाजपा के लिए कड़ी मेहनत करने ओर कई आंदोलनों में जेल की हवा खाने वाले भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं और नेताओं में रोष व्याप्त है। लेकिन वह अपना रोष पार्टी हित के चलते प्रकट नही कर सकते। इसलिए अपनी मन की बात शोशल मीडिया के जरिए बता रहे की पार्टी के आकाओं बाहरी लोग आते रहेंगे तो हमारे कार्यकर्ताओं का क्या होगा। बाहरी जिताऊ तो हो सकता है, पर क्या गारंटी है बुरे वक्त पर अपना लाभ देखने के फिर दूसरी पार्टी में भाग जाए वह टिकाऊ नही हो सकता। आपको बता दे की समाजवादी पार्टी ने झांसी के तिलक अहिरवार जो बसपा छोड़ कर सपा में आए थे उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी थी और मऊ रानीपुर विधान सभा से चुनाव भी लड़ाया था। वही बसपा, भाजपा में कई बार इधर से उधर उथल पुथल करने वाले बसपा के पूर्व मंत्री रत्न लाल अहिरवार की भी हाल ही में भाजपा ज्वाइन करने चर्चाएं हो रही है। लोग चर्चाएं कर रहे की यह दलबदलु नेता इसलिए पार्टियां छोड़ कर भाजपा में आ रहे क्योंकि अफवाह उड़ी है, भाजपा मेयर पद के लिए अहिरवार को मैदान में उतार सकती है। इसलिए ऐसे दलबदलुओं ने खुद को मेयर बनने का सपना देखा और पार्टी छोड़ भाजपा की ओर रुख किया। इससे भाजपाइयों में काफी रोष है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here