Home उत्तर प्रदेश संपादक के जन्मदिवस पर मरीज और तीमारदारों को किया निशुल्क भोजन वितरित

संपादक के जन्मदिवस पर मरीज और तीमारदारों को किया निशुल्क भोजन वितरित

26
0

झांसी। दैनिक अमर भारती समूह के संपादक शैलेंद्र जैन अपरिया के जन्मदिवस पर सुबह से ही बधाई देने वालों का उनके आवास और कार्यालय पर तांता लगा रहा। इधर समूह के समस्त स्टाफ केक काटकर उनका जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। वही झांसी में कुंज सेवा दल जनता रसोई के संस्थापक/भाजपा नेता/वरिष्ठ समाज सेवी राज बिहारी राय ने संपादक शैलेंद्र जैन अपरैया को उनके जन्मदिवस पर फोन के द्वारा बधाई शुभकामनाएं देते हुए झांसी में अपने कुंज सेवा दल जनता रसोई के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में सैंकड़ों मरीज और तीमारदारों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराकर संपादक का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान राज बिहारी राय ने बताया की वह अपनी संस्था के माध्यम से बुंदेलखंड के एक अकेले मेडिकल कॉलेज जिसमे पूरे बुंदेलखंड से प्रतिदिन हजारों गरीब लोग उपचार कराने आते है, उनके पास आर्थिक की कमी होती है। ऐसी स्थिति में कुंज सेवा दल जनता रसोई द्वारा उन्हे निशुल्क भोजन प्रतिदिन उपबंध कराया जाता है। आज बड़ा शुभ दिन है कि दैनिक अमर भारती समूह के संपादक श्री शैलेन्द्र जैन साहब का जन्मदिवस है, आज गरीब लोगों को भोजन उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में निशुल्क वितरित कराया गया और ईश्वर से संपादक जी को आशीर्वाद और तरक्की प्रदान करने की कामना की गई। आपको बता दे की दैनिक अमर भारती एक राष्ट्रीय स्तर का समाचार पत्र है, उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली मुंबई से भी प्रकाशित होता है। इस समूह के प्रधान संपादक शैलेंद्र जैन अपरैया मिलन सार और एक अच्छे संपादक की भूमिका में दिखाई देते है। शोशल मीडिया पर भी उनके करीब दस हजार फोलोवर है। इसके अलावा अमर भारती समाचार पत्र के साथ उनका न्यूज एक्सपोज यूट्यूब चैनल भी प्रसारित होता है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here