Home उत्तर प्रदेश दो अलग अलग सड़कों हादसों में चार मासूम और युवक की मौत

दो अलग अलग सड़कों हादसों में चार मासूम और युवक की मौत

28
0

झांसी। जनपद में दो अलग अलग स्थानों पर बेकाबू ट्रक ने चार मासूम और एक युवक को रौंद दिया। वही इन घटनाओं में दो मासूम गंभीर रूप से घायल है। जिन्हे उपचार के लिए मेडिकल कोलेज में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में शुक्रवार को सुबह पांच मासूम बच्चे सर्विस रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक के आंतुलित होकर हाईवे से उतर कर सर्विस रोड पर चढ़ गया और मासूम बच्चों को रौंद डाला। घटना की सूचना मिलते ही पूछ थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अविराज 13, अनुज, अभिनव उम्र करीब 14 वर्षीय को मृत घोषित कर दिया। वही बारह वर्षीय कौशल किशोर और दस वर्षीय लक्ष्य की हालत गंभीर बनी है। वही शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने रक्सा हाईवे पर बाइक सवार चाचा भतीजे को रौंद डाला। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। रक्सा थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी करैरा निवासी 27 वर्षीय आशीष लोधी पुत्र रमेश अपने भतीजे के साथ बाइक से करेरा से झांसी जा रहा था। जैसे ही दोनो रक्सा क्षेत्र के करौंदी माता मंदिर के पास पहुंचे तभी सामने आ रहे ट्रक से बाइक की भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को तत्काल एंबुलेंस मंगवा कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां दोनो की मौत हो गई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here