झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने बैंक में मेनेजर पद से रिटायर व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी करके लाखो रूपयो की प्रॉपर्टी हड़पने के आरोप में विधान सभा प्रत्याशी की पत्नी सहित चार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार के संगम बिहार कॉलोनी निवासी शफीक अहमद सैय्यद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की वह पंजाब नेशनल बैंक में मेनेजर पद से रिटायर्ड हो चुका है। उसकी राजेंद्र नगर में एक जमीन पड़ी थी। जिस पर उसका पजेशन था। लेकिन ओवैसी की पार्टी से झांसी विधान सभा प्रत्याशी रहे सादिक अली की पत्नी शबाना बेगम ने फर्जी व्यक्ति मलखान सिंह से उसकी रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। इस रजिस्ट्री में सादिक के रिश्तेदार और चार चालक गवाह बने थे। इन्होंने जालसाजी करके उसकी जमीन हड़पने की नियत से फर्जी रजिस्ट्री कराकर जमीन हड़प ली। जब उसे जानकारी हुई तो वह उलाहना देने गए तो सभी ने उन्हे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी शबाना पत्नी सदीक अली, मलखान, सोएब अली, राजकुमार के खिलाफ धारा 420,467,468,471,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





