Home उत्तर प्रदेश दिल्ली मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर आप का प्रदर्शन शामिल हुए पूर्व केंद्रीय...

दिल्ली मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर आप का प्रदर्शन शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

26
0

झांसी। आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वही इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने समर्थन दिया।शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेता अरशद खान के नेतृत्व दर्जनों कार्यकर्ता इलाइट चौराहा पहुंचे जहां उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी शामिल रहे। इस दौरान आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा की केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। देश में लगातार हो रही लोकतंत्र की हत्याओं में यह एक अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने कहा की उन्हे न्याय पालिका पर पूरा विश्वास है, न्याय पालिका से उन्हे न्याय जरूर मिलेगा। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल में तैनात रहा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here