Home उत्तर प्रदेश पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि कांग्रेसियों द्वारा इलाइट चौराहे पर...

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि कांग्रेसियों द्वारा इलाइट चौराहे पर मनाई गई

29
0

झांसी। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि कांग्रेसियों द्वारा इलाइट चौराहे पर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर माला अर्पण कर मनाई गई पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अध्यक्षता में समस्त कांग्रेसी इलाइट चौराहे पहुंचे जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इस दौरान पूर्व केंद्र मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री चाचा नेहरू की आज पुण्यतिथि है उन्हें हम नमन करते और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हैं चाचा नेहरू ने जो काम किए हैं उन्हें आज हम याद कर रहे हैं पूरे देश की जनता बच्चा बच्चा उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानता था चाचा नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था और उन्होंने अपने देश के लिए सारा जीवन समर्पित किया इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी राहुल रिछारिया इम्तियाज हुसैन शफीक अहमद अनिल रिछारिया अखलाक मकरानी एचपी पटेल भरत राय अमीरचंद गौरव तिवारी गौरव कंचन गौरव जैन राजीव जैन नरेश चंद्र बिलहटिया विवेक बाजपेई आयशा सिद्दीकी सईदा बेगम आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन चौधरी माबूद द्वारा किया गया आभार पूरन मिश्रा ने किया

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here