Home Uncategorized मत्स्य विभाग उ०प्र० द्वारा संचालित विभिन्न योजनओं का लाभ जनसामान्य को उपलब्ध...

मत्स्य विभाग उ०प्र० द्वारा संचालित विभिन्न योजनओं का लाभ जनसामान्य को उपलब्ध करायें : मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य

23
0

 

 

झांसी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि मत्स्य विभाग उ०प्र० द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनओं का लाभ जन सामान्य को उपलब्ध कराये जाने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर आनलाइन आवेदन दिनांक 24 जुलाई से 14 अगस्त 2025 तक विभिन्न योजनाओं में आमंत्रित किये जा रहे है, जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज वोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य कल्याण कोष अन्तर्गत मछली विक्रय हेतु मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना व अन्तर्राज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास, प्रर्दशनी और सेमिनार के लिए मत्स्य पालकों/मछुआरो का प्रशिक्षण/भ्रमण कार्यक्रम सम्मिलित हैं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य द्वारा समस्त मत्स्य कृषक/मछुआरा/ठेकेदार/समिति सदस्यों एवं इच्छुक व्यक्तियों से अनुरोध किया गया है कि दिनांक 24 जुलाई से 14 अगस्त 2025 तक योजना का लाभ लेने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। योजनाओ से सम्बन्धित अधिक जानकारी प्राप्त किये जाने हेतु कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, झांसी नगर निगम के पास निकट इलाइट चौराहा झाँसी में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here