Home उत्तर प्रदेश पहले मां के साथ अब किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म

पहले मां के साथ अब किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म

24
0

झांसी। सात साल पहले महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद एक अधेड़ ने पीड़ित महिला की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

वही पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोठ थाना क्षेत्र रहने वाले एक परिवार ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि उनकी सोलह वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। तभी गांव का रहने वाला अधेड़ उनके घर में घुस आया और पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म कर किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। आपको बता दे कि परिजनों का आरोप है कि सात वर्ष पूर्व किसी दूसरे आरोपी ने पीड़िता की मां के साथ भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here