Home उत्तर प्रदेश पहले मां फिर बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पीड़ित मां बेटी भटक...

पहले मां फिर बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पीड़ित मां बेटी भटक रही कार्यवाही के लिए

27
0

झांसी। पहले मां बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। इसके बाद बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया और फिर बेटी को भी हवस का शिकार बना डाला। किसी प्रकार दबंग के चंगुल से छूट कर आई मां बेटी अब लगातार पुलिस के चक्कर काट रही लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा। जानकारी के मुताबिक उलदन थाना क्षेत्र के पलरा निवासी महिला ने आज पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए बताया की उसका पति मजदूरी करने के लिए दिल्ली गया था। तभी बरूआ सागर निवासी उनका रिश्तेदार दबंग युवक 8 अक्तूबर को उनके घर आया और उन्हे अपने घर चलकर रहने की कहकर ले गया। महिला ने बताया की दबंग ने उसे व पुत्री को ले जाकर कई जगह बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और उसकी बेटी के साथ भी किया। किसी प्रकार वह दोनो अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली। उन्होंने बताया की वह लोग तभी से कई बार शिकायत कर चुके लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here