Home उत्तर प्रदेश रिटायर्ड दरोगा के घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

रिटायर्ड दरोगा के घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

26
0

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा के घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया। इस आगजनी की घटना में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा अच्छे लाल के मकान में उपरी मंजिल पर बने स्टोर रुम में आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते देख वहां हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस ओर फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ओर पुलिस ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस आगजनी की घटना में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने बताया कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here