Home उत्तर प्रदेश सीमेंट के गोदाम में लगी आग, गिफ्ट का माल जलकर राख लाखों...

सीमेंट के गोदाम में लगी आग, गिफ्ट का माल जलकर राख लाखों का नुकसान

23
0


झांसी। इलाईट से गोविंद चौराहा जाने वाले मार्ग स्थित एक सीमेंट गोदाम में रखे गिफ्ट के समान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस आगजनी की घटना में आठ से दस लाख कीमत का माल जलकर राख हो गया है।
जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित इलाईट से गोविंद चौराहा जाने वाले मार्ग पर 48 चेंबर जाने वाले मार्ग पर स्थित कमलेश गुप्ता का माइसेम सीमेंट का गोदाम है। जिसमे उनके कंपनी से मिलने वाली गिफ्ट का माल रखा था। दोपहर को अचानक गोदाम से धुआं निकलने लगा। धुआं को देख वहां भगदड़ मच गई। आनन फानन में घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। जब तक फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंची तब तक धुआं आग में तब्दील हो गया था। फायर कर्मियों ने बड़ी मशक्कत करते हुए शीशे तोड़कर अंदर घुसे और जलती हुई आग को काबू में किया। इस घटना में दमकल की चार से अधिक गाड़िया लग चुकी थी। किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी की घटना ने करीब आठ से दस लाख कीमत का माल जलकर राख हो गया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here