Home उत्तर प्रदेश हाथी के दांत की तस्करी करने वाले बर्खास्त दरोगा पर आय से...

हाथी के दांत की तस्करी करने वाले बर्खास्त दरोगा पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप में एफआईआर

24
0

झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात रहे दरोगा नाजुद्दी हमेशा चर्चाओं से घिरा रहा है। दो वर्ष पूर्व हाथी दांत तस्करी में पकड़े गए दरोगा पर अब एंटी करप्शन टीम ने आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नजूद्दीन हाथी दांत की तस्करी में राजस्थान से गिरफ्तार हो चुका है। इसके कब्जे से करोड़ों कीमत के हाथी दांत ब्रांड हुए थे अब दरोगा पर भ्रष्टाचार निवारण इकाई ने झांसी जनपद में आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप में प्रेमनगर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।प्रेमनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एंटी करप्शन टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नजूद्दीन ने पुलिस सेवा में रहते हुए अपनी वैध आय से करीब एक करोड़ 34हजार रुपए अधिक कमाई की है। उसने इससे चल अचल संपत्ति एकत्रित कर ली है। टीम ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला महोबा निवासी नाजुद्दीन खान उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में जनपद झांसी में सिपाही के पद पर तैनात था। इसके बाद वह प्रमोशन पाकर हैड और फिर उपनिरीक्षक पद पर हो गया था। उपनिरीक्षक पद के दौरान उसकी पोस्टिंग जिला हरदोई में थी। वर्ष 2022 में 13 मार्च को राजस्थान के उदयपुर से अपने पुत्र गुलाम खान और नजीर अली के साथ रिवाल्वर, डेढ़ लाख की नकदी, पाउडर सहित करोड़ों कीमत के हाथी दांत सहित वहां की स्पेशल टीम एसओजी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से आरोपी दरोगा की बर्खास्तगी भी हो गई थी। वर्तमान में यह दरोगा प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ में आवास बनाकर रह रहा है, साथ ही जमीनों का कारोबार भी कर रहा है। कई शिकायतों के आधार पर जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने प्रेमनगर थाना में इसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने का अभियोग पंजीकृत कराकर विवेचना शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here