झांसी। कलेक्ट्रेट में किसानों के साथ प्रदर्शन करने ओर बिना अनुमति ट्रेक्टर ट्राली कलेक्ट्रेट परिसर में अंदर ले जाने पर नवाबाद थाना पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वे गुरुवार को कई ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां पर झड़प भी हो गई थी। कलेक्ट्रेट सुरक्षा में तैनात बरुआसागर निवासी होमगार्ड हरप्रसाद की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने यह रिपोर्ट दर्ज की है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।रोकने पर धक्का-मुक्की की होमगार्ड हरप्रसाद ने पुलिस को बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन बिना नंबर प्लेट के चार-पांच ट्रैक्टर के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचे। जब उसने उनको रोकने की कोशिश की तब पूर्व मंत्री एवं उनके समर्थकों ने उसके साथ धक्का मुक्की की। धमकाते हुए ट्रैक्टर को लेकर अंदर पहुंच गए। ट्रैक्टर पहुंचने से वहां अफरा तफरी मच गई। नवाबाद पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, ट्रैक्टर चालक रामपाल सिंह और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।जनता की कोई सुन नहीं रहापूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का कहना है कि जनहित की बात रखना कोई गुनाह नहीं है। कोई सुन नहीं रहा है तो अपनी बात रखने के लिए गए थे। हम तो ट्रैक्टर लेकर गए नहीं थे, जिसे जो साधन मिला, वो आ गया। ये केस दर्ज करके डराना चाहते हैं।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






