Home उत्तर प्रदेश राजनीति और संस्कृति के तूफान बीच फंसी फुले फिल्म हुई रिलीज,...

राजनीति और संस्कृति के तूफान बीच फंसी फुले फिल्म हुई रिलीज, पूर्व पार्षद ने एक लाख 51 हजार की कराई टिकट बुकिंग

24
0

झांसी। गांधी प्रतीक ओर पत्रलेखा अभिनीत जीवनी पर आधारित हिंदी फिल्म फुले राजनीति ओर संस्कृति तूफान में फंसकर रिलीज नहीं हो पाई थी। लेकिन इस मूवी को प्रसारित कराने ओर समाज को फुले फिल्म के द्वारा नई दिशा ओर शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए शासन प्रशासन से अपील की गई थी। जिसके चलते आज इस फिल्म को प्रसारित किया गया। इस मूवी पूर्व पार्षद ने अधिक से अधिक लोगों को ज्योतिबा फुले की जीवनी से परिचय कराने के लिए एक लाख 51 हजार की टिकट बुकिंग कर ली। शुक्रवार को झांसी जनपद के खिलौना सिनेमा में रिलीज हुई फिल्म फुले पर पूर्व में राजनीतिक ओर संस्कृति का हवाला देते हुए इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की गई थी। बाद में सरकार ने इसे प्रसारित कराने की अनुमति दे दी थी। शुक्रवार को खिलौना सिनेमा में अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित फिल्म फुले को प्रसारित किया गया। वहीं शिक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए पूर्व पार्षद ने एक लाख 51 हजार रुपए की टिकट बुकिंग कर ली है। पहले दिन कई राजनीतिक दलों के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने इस मूवी को देखा। इस दौरान खिलौना सिनेमा के मैनेजर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने किस प्रकार संघर्ष कर गरीब, दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाया साथ ही लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया यह सब इस मूवी के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डाला गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन एक शो इस फिल्म का चलेगा। पहला शो काफी अच्छा रहा दर्शकों को मूवी पसंद आई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here