झांसी। सर्व नगर कॉलोनी में कब्जा करने को एक दो पक्ष में मारपीट हो गई। जिसमे एक पक्ष के तीन लोगों को गंभीर चोट आने पर उन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वही पुलिस ने इस मामले एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया है। बताया जा रहा है एक पक्ष का जिलाधिकारी द्वारा अपराधिक मामला दर्ज होने पर चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सर्व नगर कॉलोनी में आज सुबह सर्व नगर कॉलोनी निवासी सुमित सिंह चावला, अपने कर्मचारी रोहित कुमार खुशीपुरा, विवेक उर्फ बंटी तालपुरा, के साथ निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी मौके पर पहुंचे दूसरे पक्ष मनदीप चावला और उनके साथियों की आपस में कहा सुनी हो गई। कहा सुनी इतनी बढ़ गई की दोनो पक्ष में मारपीट हो है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से सुमित चावला और उनके कर्मचारी बंटी तथा रोहित तथा दूसरे पक्ष से मनदीप चावला का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। वही देर शाम पुलिस को तहरीर देते हुए मनदीप और तीन चार अज्ञात पर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। देर शाम सुमित, रोहित और बंटी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जिसमे उन्हे गंभीर चोट आई है। आपको बता दे की गत दिवस जिलाधिकारी ने मनदीप सिंह तथा सुखदीप सिंह का अपराधिक मामला और न्यायालय में विचाराधीन होने पर दोनो के चरित्र सत्यापन निरस्त कर दिए है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






