झांसी। पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए वहां तैनात किए गए महिला ओर पुरुष सुरक्षा कर्मी प्राइवेट कंपनी के माध्यम से लगाए जाते है। ऐसे ही एक महिला गार्ड की ड्यूटी वृन्दावन लाल वर्मा पार्क में लगी थी। जिसे आज दो पुरुष ओर दो महिलाओं ने जमकर लात घुसो से पीटा। इस घटना का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक भेल निवासी काजल परिहार एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा कर्मी के पद पर कार्यरत है। उसकी कंपनी की ओर से ड्यूटी वृन्दावन लाल वर्मा पार्क में लगाई गई थी। आज दोपहर काजल अपनी ड्यूटी पर तैनात थी तभी दो पुरुष दो महिलाओं के साथ आए और गाली गलौज करते हुए काजल की पिटाई करने लगे। महिला सुरक्षा कर्मी की पिटाई लात घुसो से की गई। इस घटना का वीडियो शोशल मीडिया पर किसी ने बनाकर वायरल कर दिया है। दोनो पक्ष थाना नवाबाद पहुंच गया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






