Home उत्तर प्रदेश खेत में मिला महिला शव, अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला...

खेत में मिला महिला शव, अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज जांच में जुटी पुलिस

30
0

झांसी। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के खरवा गांव में खेत पर काम कर रही 42 वर्षीय महिला का रक्त रंजित अवस्था में शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।एसपी देहात ने जानकारी देते हुए बताया की थाना शाहजहांपुर के खरवा गांव निवासी अरविंद कल अपनी पत्नी ऊषा देवी के साथ खेत पर काम कर रहा था। कुछ समय बाद ऊषा ने अरविंद से कहा की वह गेंहू के खेत पर काम करने जा रही है। शाम पांच बजे जब घर जाओ तो उसे भी ले जाना। देर शाम होने पर अरविंद वहां पहुंचा तो ऊषा नही मिली। इस पर वह घर पहुंचा तो ऊषा घर पर भी नही थी। काफी समय गुजरने के बाद अरविंद अपने परिजनों के साथ ऊषा की तलाश में खेत पर निकल गया। जहां ऊषा का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात ने बताया की घटना का अनावरण करने के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही घटना का अनावरण होगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here