झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवंत पुरा रोड स्थित स्लाटर हाउस के पीछे जंगलों में जेसीबी चालक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक सदर बाजार थाना अंतर्गत भगवंत पुरा में स्थित स्लाटर हाउस के पीछे जंगलों में आज सुबह ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त महेश कुशवाह निवासी सिमराह के रूप में कराई। पुलिस के मुताबिक मृतक पार्षद राकेश यादव के यहां जेसीबी मशीन चलाने का कार्य करता था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान है। प्रथम दृष्टया घटना स्थल निरीक्षण करने बाद हत्या की ओर इशारा कर रहा। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर साक्ष्य एकत्रित कर आगे की कार्यवाही और जांच पड़ताल कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






