Home उत्तर प्रदेश किसान कृषि कल्याण और गरीबों का विकास मोदी की पहली प्राथमिकता

किसान कृषि कल्याण और गरीबों का विकास मोदी की पहली प्राथमिकता

15
0

झांसी। पहली बार केंद्रीय कृषि मंत्री बनकर मध्यप्रदेश की राजधानी जा रहे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान कृषि कल्याण और गरीबों का विकास मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता है।केंद्रीय कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शताब्दी ट्रेन से जा रहे शिवराज सिंह चौहान ने निजी चैनल को साक्षात्कार देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्राथमिकता किसान कृषि कल्याण और गरीबों का विकास है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को किसानों के खातों में बीस करोड़ रूपया डालेंगे, उनकी पहली प्राथमिकता खेती किसानी है। साथ ही उनकी दूसरी प्राथमिकता गरीब का कल्याण इसको लेकर वह दो करोड़ गरीबों को घर बनवाने का कार्य करेंगे। यह फैसला केबिनेट की बैठक में सबसे पहले लिया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ दिलाएंगे देश की हर महिला को लखपति दीदी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता ही भगवान है, ओर उसकी सेवा ही अहसास है। उन्होंने कहा कि जो पांच वर्ष जनता ने उन्हें दिए है उसके लिए वह अपने पांच वर्षो तक लगातार जनता की ही सेवा करेंगे। शताब्दी ट्रेन झांसी आने पर भाजपाईयों ने उनका हार माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। वही बिना और भोपाल में भी केंद्रीय कृषि मंत्री का स्वागत सम्मान हुआ।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here