Home उत्तर प्रदेश फर्जी महिला डॉक्टर अस्पताल का सामान बेच कर भूमिगत, अस्पताल संचालक और...

फर्जी महिला डॉक्टर अस्पताल का सामान बेच कर भूमिगत, अस्पताल संचालक और किरायदार में ठनी

21
0

झांसी। अवैध हॉस्पिटल संचालित कर दो दो मरीजों की मौत की जिम्मेदार फर्जी महिला डॉक्टर अस्पताल का सामान बेचकर फरार हो गई। हॉस्पिटल खाली करने के दौरान समान लेने न लेने को लेकर अस्पताल संचालक और किरायदार में आपस में ठन गई। दोनो ने एक दूसरे के खिलाफ लूट का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।जानकारी के मुताबिक मेडिकल कोलेज के गेट नंबर दो के सामने स्थित आशुतोष हॉस्पिटल के संचालक धर्मेंद्र ने बताया की उनके यहां एक महिला उनका ऊपर वाला हॉस्पिटल किराए से लिए थे। इसी हॉस्पिटल में एक युवक विनय यादव भी कार्य करते है। विनय यादव का आरोप है की उन्होंने अब हॉस्पिटल खाली कर दिया है। लेकिन हॉस्पिटल संचालक धर्मेंद्र दिवेदि उनका सामान नहीं ले जाने दे रहे है। विनय का आरोप है की हॉस्पिटल संचालक उनका समान लूट कर हड़पने की साजिश कर रहे है। वही हॉस्पिटल संचालक धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया की उनके यहां कार्य करने वाली महिला ने उनको यह समान बेचा है। महिला द्वारा समान बेचने का उन्होंने एग्रीमेंट कराया था। इधर पुलिस ने मामले की गुत्थी उलझते देख दोनो पक्ष को महिला के आने का इंतजार करने की बात कहकर चलता कर दिया। आपको बता दे की यह वही महिला है जो आर टी ओ कार्यालय के पास काफी समय पहले फर्जी हॉस्पिटल खोलकर मरीजों का इलाज करती थी। जिसमे दो मरीजों की मौत होने पर अलग अलग दो मुकदमे नवाबाद थाना मे दर्ज हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here