Home Uncategorized सम्मान पाकर खिले चेहरे जन सूचना अधिकार मंच ने किया सम्मानित ...

सम्मान पाकर खिले चेहरे जन सूचना अधिकार मंच ने किया सम्मानित               

24
0

 

झांसी। जन सूचना अधिकार मंच ट्रस्ट एवं भारतीय मानव सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

संस्था द्वारा शिक्षक इण्टर कालेज में प्रतिभा रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया। संस्था पदाधिकारियों व विद्यालय स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से हाई स्कूल में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लकी कुशवाहा, द्वितीय देवऋषि व तृतीय निशा कुशवाहा को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष मुदित चिरवारिया ने कहा कि जो प्रतिभायें आगे आयीं हैं उन्हें हमेशा आगे बढ़ते रहना हैं । इस बार जो विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे उन्हें इतनी मेहनत करना है कि अगली बार उन्हें सम्मानित किया जाये। विद्यालय प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने संस्था पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश तिवारी, मंशाराम वर्मा, राजेन्द्र मिश्रा, गगन कुमार, रिचा अग्रवाल, गीता शेखर, चन्द्रिका प्रसाद, अर्चना शर्मा, इन्द्रेश कुमार पाठक, सुशील कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार त्रिपाठी, धर्मेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र नामदेव, राजेश कश्यप, बृजेन्द्र, कुमार, शाहिद बेग, जुगल किशोर वर्मा, संगीता देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here