Home Uncategorized सबकी चहेती प्रीति सिंह का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस

सबकी चहेती प्रीति सिंह का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस

25
0

 झांसी। आपातकाल में घर परिवार के लोगों का सिर्फ दो ही लोगों पर विश्वास रहता है। एक ऊपर वाला भगवान दूसरा धरती का भगवान डॉक्टर, लेकिन इन डॉक्टरों के साथ आपातकाल में कंधे से कंधा मिलाकर मरीज की जान बचाने का प्रयास स्टाफ नर्स और वार्ड ब्यॉय का भी रहता है। जैसे जिसका जीवन विषम परिस्थिति में बच जाता है तो लोग उस डॉक्टर को हमेशा याद करते है, इसी प्रकार जिला अस्पताल में तैनात नर्स ऑफिसर प्रीति सिंह है। जिन्हें मरीज ओर उनके तीमारदार हमेशा अच्छे कार्य ओर प्रयास के चलते याद करते है। इसी यादों के चलते सबकी चहेती दीदी बनी प्रीति सिंह का चालीस वा जन्मदिवस उनके परिजन ओर साथियों ने बड़े ही धूमधाम से मनाते हुए यादगार बना दिया। झांसी के जिला अस्पताल में तैनात नर्स ऑफिसर प्रीति सिंह ने रविवार को अपने जन्मदिवस पर सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेते हुए परिजनों के साथ रामराज सरकार के दर्शन किए। इसके बाद उनके साथी स्टाफ के नर्स, साथियों ओर परिजनों ने अलग अलग स्थानों पर अपने अपने तरीके से केक कटवा कर उनका जन्मदिवस मानते हुए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देकर ईश्वर से उन्हें हमेशा खुश रखने की कामना की। इस दौरान प्रीति ने बताया कि उन्होंने अपने नर्स के जीवन काल में हमेशा मरीज को अपने परिवार का सदस्य मान कर उनकी सेवा की है। उन्होंने कहा अपने जन्मदिवस पर उन्होंने ईश्वर से सभी को खुशहाल रहने की कामना की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here