Home उत्तर प्रदेश हर बार महेश कश्यप क्यों, काफी मनाने के बाद बैठे वार्ता में

हर बार महेश कश्यप क्यों, काफी मनाने के बाद बैठे वार्ता में

24
0

झांसी। जब सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सपा के नेता धर्मेंद्र यादव समाजवादी पार्टी को एक परिवार ओर सदस्य के रूप में बताकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे थे, उसी दौरान समाजवादी पार्टी के pda नेता महेश कश्यप पत्रकार वार्ता के दौरान सीट छोड़ कर बाहर निकल गए। महेश कश्यप के वार्ता हॉल से बाहर जाने पर सन्नाटा सा छा गया। लेकिन पत्रकार वार्ता को संबोधित करने आए समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव पत्रकार वार्ता के उठकर बाहर आए और महेश कश्यप को मनाने का प्रयास करते हुए हाथ पकड़ कर अंदर ले जाने लगे। इस पर pda नेता महेश कश्यप ने उनसे सवाल किया कि आखिर हर बार महेश कश्यप ही क्यों निशाना बनाया जाता है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि निषाद समाज में बड़ी पकड़ रखने वाले समाजवादी पार्टी के pda नेता महेश कश्यप कही न कही सम्मान न मिलने पर अपमानित महसूस कर रहे है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here