Home उत्तर प्रदेश झांसी थोक वस्त्र व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न, अशोक अध्यक्ष, संजय महामंत्री,...

झांसी थोक वस्त्र व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न, अशोक अध्यक्ष, संजय महामंत्री, पंकज बने कोषाध्यक्ष

23
0

झांसी। आज झांसी थोक वस्त्र व्यापार मंडल का चुनाव पंजागिर मंदिर मे मुख्य चुनाव अधिकारी वीरेंद्र जैन, चुनाव अधिकारी दीपेश अग्रवाल, कमलेश मोदी, रंजन चतुर्वेदी के देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर अशोक सिंघल 124 मतों से, संजय सेठ महामंत्री 122 मतों से, पंकज अग्रवाल कोषाध्यक्ष 78 मतों से विजय प्राप्त की इस अवसर पर चुनाव अधिकारी ने विजय प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर विजय होने की घोषणा की इस प्रतिष्ठित चुनाव में कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी, व्यापारी नेता उमेश गुप्ता ने विजय प्रत्याशियों को माला पहनकर सम्मानित किया वह कहा कि यह ऐतिहासिक चुनाव में अशोक सिंघल चौथी बार अध्यक्ष बना एवं संजय सेठ को पांचवीं बार महामंत्री बन कर अपने आप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, व्यापार मंडल ने हमेशा व्यापारिक समस्याओं का समाधान एवं निदान किया है इस अवसर पर संरक्षक ओमप्रकाश कुमार मर, राजेंद्र पहाड़िया, राजेंद्र पटवारी “राजू”, ओम प्रकाश सेठ, महेंद्र मर, बॉबी अग्रवाल, लवलेश अग्रवाल, रामकुमार बरसैया,पंकज अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, मनोज सेन, आलोक मिश्रा, अरुण बरसैंया, सौरभ जैन, राजेश हेरवानी, रामशरण सरावगी आदि लोग ने विजय प्रत्याशियों को बधाई देते हुए बाजारों में विजय प्रत्याशी का जुलूस निकालकर अभिनंदन एवं स्वागत किया ।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here