Home उत्तर प्रदेश अलग अलग स्थानों से आठ गिरफ्तार

अलग अलग स्थानों से आठ गिरफ्तार

25
0

झांसी। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग अलग स्थानों से आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल गए आरोपियों में गांजा तस्कर, जुआ अधिनियम और रेप के आरोपी शामिल है।जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना पुलिस ने डोंगरी पुल के पास से दो युवकों को दो किला पांच सौ ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनो ने अपने नाम अमन परिहार तथा अर्जुन परिहार निवासी ग्राम अथोंदना बताया। वही बबीना थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे ग्राम रसोई निवासी भरत सिंह यादव, अरविंद राय, रूपेश साहु, हनुमान, पारस रजक को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चार हजार एक सौ रुपए और ताश की गद्दी बरामद कर ली। वही मऊरानीपुर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी रवि अहिरवार निवासी शिवगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here