Home उत्तर प्रदेश दुर्गा उत्सव महासमिति ने किया माँ भगवती की प्रतिमाओं का भव्य स्वागत...

दुर्गा उत्सव महासमिति ने किया माँ भगवती की प्रतिमाओं का भव्य स्वागत जय मां काली, जय मां अंबे के जयकारों से गूंज उठा शहर

25
0

झांसी। शनिवार को महानगर में माँ काली एवं माँ दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभा यात्रा का दुर्गा उत्सव महासमिति ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही सिंधी तिराहा पर प्रतिमाएँ कतारबद्ध लगवाई। शहर में प्रतिमाएँ दोपहर से ही निकलनी शुरू हो गई थी। सिंधी तिराहे पर बनाए गए मंच से अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, शोभा यात्रा संयोजक पीयूष रावत, कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने माँ महाकाली व माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की पूजा वंदना की एवं शोभा यात्राओं का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, आचार्य हरिओम पाठक,कम्मू तिवारी ,लखनलाल गुप्ता, डॉ रघुवीर चौधरी ,गोकुल दुबे, रोहित पांडे, सीताराम यादव, मुकेश अग्रवाल, रवीश त्रिपाठी,अजय मिश्रा ,अरविंद वशिष्‍ठ ,नरेश गुप्‍ता राजू, राजेश विरथरे, आलोक चतुर्वेदी, , अमित चिरवारिया,संजय अग्रवाल (मार्बल), ,अमर सिद्ध,जगदीश बजाज, ओमप्रकाश त्रिपाठी, ,जयदीप खरे, सत्‍येंद्रपुरी गोस्‍वामी ,अभिषेक साहू, मुकेश सोनी ,अरविंद झा,प्रवीण लखेरा, , संजीव तिवारी,पवन गुप्ता, पुरुकेश अमरया,राजीव तिवारी, अतुल मिश्रा, प्रभात शर्मा, सूर्य प्रकाश अग्रवाल, राहुल साहू ,प्रहलाद साहू आदि उपस्थित रहे। सभी का आभार शोभा यात्रा संयोजक पीयूष रावत ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here