Home उत्तर प्रदेश अज्ञात कारणों के चलते ओम शांति ग्रीन कॉलोनी स्थित मकान में लगी...

अज्ञात कारणों के चलते ओम शांति ग्रीन कॉलोनी स्थित मकान में लगी आज

21
0

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ओम शांति ग्रीन कॉलोनी में आज दोपहर एक मकान से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गया। जिससे पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।जानकारी के मुताबिन सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ओम शांति नगर ग्रीन कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव के घर में अचानक आग लग गई। आग धीरे धीरे बिकराल रूप में बदल गई। गनीमत थी की उस समय घर पर कोई मोजूद नही था। इधर आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में करीब चार से पांच लाख कीमत गृस्थी का समान जलकर राख गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here