Home उत्तर प्रदेश पार्षदों की उदासीनता के चलते विकास कार्य न होने से क्षेत्रवासियो ने...

पार्षदों की उदासीनता के चलते विकास कार्य न होने से क्षेत्रवासियो ने लगाया जाम, हंगामा शुरू, ननि चुनाव का बहिष्कार की चेतावनी

25
0

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट अंदर इमामबाड़ा निवासी दो वार्डों की जनता आज सड़क पर उतर आई। दोनो वार्डों के पार्षदों पर उदासीनता का आरोप लगाकर क्षेत्र में विकास कार्य न होने से नाराज क्षेत्रवासी हंगामा कर रहे। उन्होंने नगर निगम के चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।जानकारी के मुताबिक उन्नाव गेट अंदर इमामबाड़ा वार्ड 20 ओर 59 की जनता आज सड़क पर उतर आई। उनका आरोप है की उनके वार्ड में सड़क नाली, बिजली, पानी आदि की समस्या आज तक दूर नही की गई।

वार्ड के पार्षद और नगर निगम प्रशासन को कई बार शिकायती पत्र देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई। उनका कहना है पार्षद सुनते नही और नगर निगम कोई काम करता नही। इसलिए उन्होंने आज सड़कों पर उतर कर हंगामा किया और दोनो वार्डो की समस्याएं दूर न होने पर आगामी नगर निगम के चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here