
झांसी। बीमारी संक्रमण को रोकने के लिए लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नालियों में बहती गंदगी को साफ करने के लिए नगर निगम द्वारा सफाई कर्मियों को लगातार निर्देशित किया जाता है। लेकिन यह निर्देश कितने कारगर साबित होते है, यह तो आए दिन आने वाली शिकायतों से ही अंदाजा लगाया जा सकता है। नगर निगम के बने नाले में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ सफाई न होने से दूषित पानी नाले से निकल कर पुलिस कॉलोनी के घरों में जा रहा है। जिससे वहां संक्रमण फैल रहा मच्छरों का प्रकोप बीमारी पैदा कर रहा है। नवाबाद थाना के सामने स्थित पुलिस कॉलोनी में बने क्वार्टरों के बगल से नगर निगम की नाली निकली हुई है। जिसकी कई समय से सफाई नहीं होने से नाली पूरी तरह जाम हो गई और इसमें आने वाला गंदा पानी निकासी नहीं होने पर पुलिस लाइन के क्वार्टरों में घुस रहा है। जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस का परिवार नगर निगम की उदासीनता के चलते संक्रमण बीमारी ओर मच्छरों के प्रकोप को झेल रहा है। चूंकि यह विभाग एक ऐसा विभाग है कि पुलिस कर्मी इसकी खुद शिकायत भी नहीं कर सकता है। लेकिन समस्या क्षेत्र की गंभीर है। इस गंभीर समस्या से उनके बच्चे बीमार हो रहे है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






