

झाँसी। मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झांसी के द्वारा नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में बस स्टैंड स्थित एक विवाह घर में गरबा, डांडिया एवं म्यूजिक मस्ती तथा महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने एक दूसरे को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही गरबा डांडिया नृत्य किया इस दौरान तमाम प्रतियोगिताओं को अभी आयोजन हुआ। इसके साथ ही नारी सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं 40 महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें बबीना विधायक की पत्नी कमली सिंह पारीछा, मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्या, एमएलसी रमा निरंजन, समाज सेविका डॉक्टर विजय राज, डॉक्टर संगीता सिंह, डॉक्टर संध्या कुशवाहा, शालिनी गुरबक्शानी, उपसभापति नगर निगम झाँसी प्रियंका साहू आदि शामिल रही। आयोजक मंडल की सदस्य एवं अपना दल एस महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष हुई पूरे देश में नवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है और सभी जगह गरबा डांडिया कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। हमारी महिला मंडली के द्वारा भी महिलाओं के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इसके साथ ही नारी सशक्तिकरण की दशा में कार्य करने वाली महिला शक्ति को सम्मानित किया गया है। संबोधन के क्रम में डॉ. संदीप सरावगी ने कहा नवरात्रि हमें यह सिखाती है कि शक्ति, साहस और आत्मविश्वास नारी का स्वाभाविक गुण है। हमें समाज में महिलाओं को शिक्षा, अवसर और सम्मान देकर उन्हें उनके सपनों को साकार करने में सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष सहयोग की घोषणा भी की। डॉ. सरावगी ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि डांडिया नृत्य की तरह ही हमारे समाज में भी समानता, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होना चाहिए। इस मौके पर मधु कुशवाहा,गीता कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा, उर्मिला कुशवाहा, शोभा कुशवाहा ,राधा कुशवाहा, विनीता कुशवाहा, बबीता वी राव, सीमा श्रीवास्तव, किरन जैन आदि मौजूद रही।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा



