Home उत्तर प्रदेश डा.मनीष श्रीवास्तव अधिष्ठाता, उद्यानिकी एवं वानिकी ने किया पदभार ग्रहण

डा.मनीष श्रीवास्तव अधिष्ठाता, उद्यानिकी एवं वानिकी ने किया पदभार ग्रहण

27
0

झांसी। रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में डाॅ. मनीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। डाॅ. श्रीवास्तव भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली की कृषि अनुसंधान सेवा (एआरएस)-1999 बैच के वैज्ञानिक हैं। इससे पहले वह देश के कृषि में अग्रणी संस्थान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रोफेसर हॉर्टिकल्चर पद पर कार्यरत थे। डाॅ. श्रीवास्तव पिछले 25 वर्षों से आईएआरआई में आम उद्यानिकी फसल सुधार एवं जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचार करके इन फसलों में उन्नत प्रजातियां विकसित की हैं। डाॅ. श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण करके बताया कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में उद्यानिकी व वानिकी की अपार संभावनाएं है। उनका लक्ष्य महाविद्यालय में गुणवत्ता युक्त शिक्षण व उद्यानिकी एवं वानिकी फसलों में नवाचार करके बुन्देलखण्ड क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। उन्होंने महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह इस दिशा में निरंतर प्रयास करें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here