Home उत्तर प्रदेश डीएम को मिली बधाई, अन्य जिलों की अपेक्षा झांसी कलेक्ट्रेट कर्मचारी कर...

डीएम को मिली बधाई, अन्य जिलों की अपेक्षा झांसी कलेक्ट्रेट कर्मचारी कर रहे अच्छा कार्य, जुडिशियल रिकॉर्ड कीपर की स्तिथि ठीक नही

25
0

झांसी। तीन घंटे चले निरीक्षण अभियान में जिलाधिकारी को बधाई देते हुए कहा गया कि अन्य जिलों की अपेक्षा झांसी कलेक्ट्रेट में कर्मचारी कर रहे अच्छा कार्य। जिलाधिकारी का अभिलेखागारों को मॉर्डन बनाने का अच्छा प्रयास।शुक्रवार को झांसी कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करने आए उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर रजनीश दुवे ने साढ़े तीन घंटे निरीक्षण करने और एनआईसी में समीक्षा करने के बाद मीडिया को बताया कि झांसी क्लेक्ट्रेट 1890 का सबसे पुराना कलेक्ट्रेट है। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रखरखाव अच्छा है, वेलमेंटन है। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी न्यायिक के यहां लंबित मामलों में एक फाइल दस वर्ष पुरानी मिली। जिसमे लेखपाल के साक्ष्य के लिए दस वर्षो से लटकी हुई है। उन्होंने कहा की संबंधित पेशगार का पटक परिवर्तन के साथ स्पष्टी करण के साथ कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके बाद उन्होंने कहा कि बाकी अन्य अभिलेखागार देखे गए जिलाधिकारी झांसी का अच्छा प्रयोग मॉर्डन अभिलेखागार बनाने का इससे वह बधाई के पत्र है। उन्होंने कहा की राजस्व में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के निर्देश दिए गए। वादों की लंबित फाइलों का अभियान चलाकर निस्तारण करने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा की अन्य जिलों की अपेक्षा झांसी कलेक्ट्रेट में रखरखाव अच्छा है कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहे है। संबंधित जे आर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। न्यायालय के लंबित अभिलेखों का अभियान चलाकर निस्तारण करने के निर्देशों के साथ जुडिशियल रिकॉर्ड कीपर की स्थिति ठीक न होने पर सुधार के निर्देश दिए गए है। इस दौरान मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, समेत समस्त प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here