Home उत्तर प्रदेश बागेश्वर धाम की पदयात्रा में डीजे पलटा, पांच घायल

बागेश्वर धाम की पदयात्रा में डीजे पलटा, पांच घायल

24
0

झांसी। सनातन पद यात्रा के दौरान डीजे पर अधिक लोग सवार होने से वह पलट गया। डीजे के पलटने से पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यह घटना जनपद की सीमा से सटे मध्यप्रदेश इलाके में घटित हुई।जानकारी के मुताबिक बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अगुवाई में निकाली जा रही सनातन पद यात्रा आज बंगरा होते हुए ओरछा के लिए बढ़ रही थी। यात्रा मध्यप्रदेश के निवाड़ी तिगैला कृषि उपज मंडी पहुंची के पास पहुंची तभी यात्रा में शामिल डीजे पलट वाहन अधिक लोग सवार होने से पलट गया। जिससे पांच लोग घायल हो गए। एंबुलेंस मंगवा कर सभी घायलों को उपचार के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है। पद यात्रा में शामिल डीजे निवाड़ी का बताया जा रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here