झांसी
। जिला तैराक संघ झांसी द्वारा जिला तैराकी प्रतियोगिता दिनांक 23 एवं 24 अगस्त 2025 को एलन हाउस पब्लिक स्कूल तरणताल ग्रोथ सेन्टर बिजौली, झांसी पर आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग के बालक, बालिका वेटरन तैराक, महिला तैराक एवं 10 वर्ष से कम बालक बालिका प्रतिभाग करेंगे। तैराकी प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु मनमोहन गेड़ा मुख्य संयोजक, संजयबबेले संयोजक तथा सुभाष जैन सत्यराज मुख्य व्यव्स्थापक एवं अमर सिद्ध को व्यवस्थापक का दायित्व सौपा गया है। सचिव मृत्युंजय नेपाली ने बताया कि दिनांक 23 अगस्त 2025 प्रात: 9:30 बजेतैराकी प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह की मुख्यअतिथि मती रती वर्मा, मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक झांसी-चित्रकूट मडल/जिला विधालय निरीक्षक झांसी वि० अतिथि अशोक कुमार डोगरा प्रधानाचार्य एलन हाउस पब्लिक स्कूल एवं दिनांक 24 अगस्त 2025 सायं 4 बजे समापन समारोह के मुख्य अतिथि नित्या नन्द रमण, महाप्रबन्धक भेल झांसी वि० अतिथि प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केन्द्रीय मंत्री होंगे। मुख्य संयोजक मन मोहन गेंड़ा ने बताया कि तैराकी प्रतियोगिता में झांसी जिले के स्कूलों के बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पत्र भेजे गये हैं। साथ ही जिला विधालय निरीक्षक द्वारा भी विधालयों को बच्चों को प्रतिभाग कराने का परिपत्र जारी किया गया है। मुख्य व्यव्स्थापक सुभाष जैन सत्यराज ने बताया कि तैराकी प्रतियोगिता के सुचारू रूप से संचालन हेतु सर्व राज कुमार बौहर राम बाबू वारी. सुदर्शन शिवहरे कमल किशोर बरसैया, विवेक शर्मा, अजय लाहौरी पुष्पेन्द्र कुशवाहा, सत्य प्रकाश सिंह, अर्जुन शर्मा मरगूव इलाही को सहायक व्यवस्थापक संयोजकबनाया गया है। पत्रकार वार्ता में प्रदीप जैन आदित्य, अध्यक्ष रामप्रकाशअग्रवाल एडवोकेट, राजीव अग्रवाल, मन मोहन गेडा, डा० मनमोहन मनु, डा०सुदर्शन शिवहरे, अतुल किल्पन अमर सिद्ध सुभाष जैन सत्यराज, संजय बबेले आदि उपस्थित रहे। सचिव मृत्युंजय नेपाली ने संचालन एवं आभार अशोक अग्रवाल PNB ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा


