Home उत्तर प्रदेश कोतवाली में भाजपा पार्षदों का धरना प्रदर्शन, पहुंचे जिलाध्यक्ष, सिटी मजिस्ट्रेट, मध्यस्था...

कोतवाली में भाजपा पार्षदों का धरना प्रदर्शन, पहुंचे जिलाध्यक्ष, सिटी मजिस्ट्रेट, मध्यस्था से मामला हुआ शान्त

25
0

झांसी। कोतवाली थाना में विवाह घर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने गए पार्षदों ने वहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसकी सूचना पर पहुंचे भाजपा के महानगर अध्यक्ष, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी ओर शहर कोतवाल के बीच हुई मध्यस्था से करीब डेढ़ घंटे बाद मामला शान्त हो गया। जानकारी मुताबिक शहर क्षेत्र के थापक बाग निवासी राजेश्वरी तिवारी वार्ड नंबर 39 से पार्षद है। राजेश्वरी तिवारी के पुत्र राहुल तिवारी और उनके साथ भाजपा पार्षद बंटी बुंदेला आदि लोग आज सुबह कोतवाली थाना पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व भाजपा की मंडल समीक्षा चल रही थी। इसी दौरान पार्षद राजेश्वरी तिवारी के पड़ोस में स्थित विवाह घर का संचालक आया और गाली गलौज कर अभद्रता करने लगा। इस बात पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें कार्यवाही का आश्वाशन देते हुए जांच कराने की बात कही। जिस पर भाजपा पार्षद और कोतवाली पुलिस के बीच कुछ कहा सुनी हो गई। जिसके बाद सभी भाजपा पार्षद कोतवाली में धरने पर बैठ गए। भाजपा पार्षदों के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही अन्य भाजपा पार्षद भरत सेन,प्रदीप खटीक, बंटी सोनी, सहित अन्य दलों के पार्षद उमेश जोशी, आशीष रायकवार सहित बिजौली के पूर्व पार्षद पति आदर्श गुप्ता वहां पहुंचे और धरना प्रदर्शन में शामिल हो गए। इधर जानकारी मिलते ही भाजपा पार्टी के महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार भी कोतवाली थाने पहुंचे। इधर सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट ओर सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। धरने पर बैठे सभी पार्षद और पीड़ित पार्षद पुत्र राहुल तिवारी से वार्ता की। इसके बाद सभी पार्षद धरने से उठकर शहर कोतवाल के चैंबर पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष, सिटी मजिस्ट्रेट की मध्यस्था से मामला शान्त हो गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पार्षद की शिकायत पर पुलिस अफसरों से वार्ता की गई उन्हें आश्वाशन दिया गया है कि पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here